घूँघट वाला गिरगिट लैंगिक रूप से द्विरूपी है: नर का शरीर बड़ा और उसका शिरस्त्राण (सिर की कलगी) ऊँचा होता है; वह पिछले पैर की एड़ी पर एक काँटे (स्पर) के साथ पैदा होता है, जिससे उसके लिंग की पहचान आसान हो जाती है; पूँछ सहित उसकी लंबाई 43–61 से.मी. होती है, और वयस्क होने पर वह फ़िरोज़ी, पीले, नारंगी, हरे और काले रंग धारण कर लेता है। मादा का सिर और शिरस्त्राण छोटे और शरीर भारी होता है, उसकी लंबाई 25–36 से.मी. होती है, और उसका रंग हरा होता है जिस पर भूरे, नारंगी और सफ़ेद चित्ते होते हैं।
लोड हो रहा है…
